• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 26, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-mp-vidyut-mahato-जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बड़ी बैठक, कई उच्चाधिकारी भी मौजूद थे, पारडीह से बालीगुमा तक के डबल डेकर ब्रिज छह लेन का होगा, फाइबर रिइंफोर्स्ड स्टील तकनीक का होगा इस्तेमाल, फूलडुंगरी के पास बनेगा अंडरपास, बहरागोड़ा में सर्विस रोड भी मजबूत बनेगा, जानिये एनएच पर क्या-क्या होगा

September 7, 2021
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक करते अधिकारी.

जमशेदपुर : नई दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ सांसद विद्युत वरण महतो की एनएच-33 पर पारडीह से लेकर बालीगुमा तक फ्लाईओवर निर्माण के संदर्भ में एक विस्तृत बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से सांसद श्री महतो ने भविष्य के ट्रैफिक लोड को ध्यान में रखकर एलिवेटेड कॉरिडोर की लंबाई 5.5 किलोमीटर से बढ़ाकर 7 किलोमीटर करने का प्रस्ताव दिया. इस पर श्री गडकरी ने अपनी सहमति दी एवं तदनुसार उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया. यह भी तय हुआ कि एनएच का एलिवेटिड कोरिडोर डबल डेकर होगा और यह छह-छह (6) लेन वाली फ्लाईओवर होगी. साथ ही इस फ्लाइओवर में दो रैंप रहेंगे जिससे पारडीह-डिमना के पास से एनएच पर पहुंचने के लिए एवं उतरने के लिए वाहनों को लंबी दूरी नहीं तय करना पड़े. सांसद श्री महतो डिमना चौक से बालीगुमा की जाने वाले मार्ग पर जर्जर पुल एवं उसके बगल में प्रस्तावित नया पुल का निर्माण यथाशीघ्र करने को कहा. बैठक में सांसद श्री महतो ने प्रस्ताव रखा कि शहर में बढ़ते हुए वाहनों की संख्या को देखते हुए एक ट्रांसपोर्टनगर शहर के बाहर में बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है. इस पर श्री गडकरी ने अपनी सहमति देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार द्वारा 100 से 150 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी जाती है तो शेष जमीन वे एनएचएआई के माध्यम से अधिग्रहित कर लगभग 300 से 400 एकड़ में एक लॉजिस्टिक पार्क को वह विकसित कर देंगे. (पूरी खबर नीचे देखें)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हल्के फुल्के अंदाज में सांसद विद्युत वरण महतो.

इसकी सारी खर्च एनएचएआइ वाहन करेगी. सांसद श्री महतो ने यह प्रस्ताव दिया कि इस प्रकार का ट्रांसपोर्टनगर बाकि के आसपास जहां जमीन की उपलब्धता है बनाई जा सकती है. श्री गडकरी ने एनएचएआई के सभी पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि फ्लाईओवर में जो पिलर बनाए जाएंगे उस पिलर में फाइबर रिइंफोर्सड स्टील तकनीक का उपयोग किया जाए, जिससे पिलरों की संख्या घटेगी और मजबूती भी बढ़ जाएगी. श्री गडकरी ने फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से को नागपुर की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव दिया. उन्होंने यह भी कहा कि ग्राउंड लेवल पर जो पिलर निर्माण के लिए जगह लिया जा रहा है, उसकी चौड़ाई 10 मीटर से घटाकर 5 मीटर किया जाए ताकि उस जमीन का बेहतरीन उपयोग किया जा सके. सांसद श्री महतो ने महुलिया से फूलडूंगरी के बीच में दुर्घटना संभावित क्षेत्र के सभी ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया. इस पर श्री गडकरी ने उपस्थित पदाधिकारियों को समुचित निर्देश दिया. बैठक में यह भी तय हुआ फुलडूंगरी के पास दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए एक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा. साथ ही यह भी तय किया गया कि बहरागोड़ा शहर में जो सर्विस रोड है उस रोड का मापदंड मुख्य मार्ग के समान है इसलिए इसका निर्माण एनएच के गुणवत्ता के समान किया जाए एवं पीसीसी सड़क बने. बहरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक के पास दुर्घटना को रोकने के लिए एनएचएआई के अभियंताओं ने यह प्रस्ताव दिया कि वहां पर क्लोवर लीफ फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाना उचित रहेगा. केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी काम समयबद्ध सीमा में किया जाना चाहिए और गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए. लगभग 2 घंटे तक चली इस बैठक में सर्वप्रथम एनएचएआई के अधिकारियों ने ड्रोन कैमरा से वर्तमान एनएच पर तैयार किए गए वीडियो को प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया एवं एलिवेटेड कॉरिडोर के एक-एक बिंदु पर बिंदुवार चर्चा की गई. बैठक में एनएचएआई की ओर से एसके मिश्रा सीजीएम (आरओ) रांची, अजमेर सिंह, सीजीएम (टेक्निकल) हेड क्वार्टर, आदित्य प्रकाश सीजीएम (टेक्निकल ) झारखंड एवं स्थानीय प्रोजेक्ट डायरेक्टर एएस कपूर उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

tata steel initiative : टाटा स्टील ने डेंगू को रोकने के लिए की बड़ी पहल, घरों का हुआ सर्वेक्षण, डेंगू के लार्वा को मारा गया
खबर

tata steel initiative : टाटा स्टील ने डेंगू को रोकने के लिए की बड़ी पहल, घरों का हुआ सर्वेक्षण, डेंगू के लार्वा को मारा गया

October 26, 2026
adityapur kali puja : आदित्यपुर में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ छठ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
खबर

adityapur kali puja : आदित्यपुर में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ छठ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

October 26, 2026
jamshedpur mla saryu roy big demand : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की बड़ी मांग, जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, हेमंत सोरेन से की मांग, दिसंबर में विस सत्र के पहले जारी करें अधिसूचना

Next Post
Jamshedpur-AJSU : आजसू पार्टी के साकची मंडल अध्यक्ष बने सोनू सिंह व एमजीएम मंडल अध्यक्ष बने गणेश पाल

Jamshedpur-AJSU : आजसू पार्टी के साकची मंडल अध्यक्ष बने सोनू सिंह व एमजीएम मंडल अध्यक्ष बने गणेश पाल

Jamshedpur : सामाजिक संस्था ‘इतनी सी खुशी’ ने टिनप्लेट चौक पर किया अनाज वितरण

Jamshedpur-Kadma-Sikh-Naujawan-Sabha : दस साल के बाद कदमा गुरुद्वारा में हुआ नौजवान सभा का गठन, गुरचरण सिंह बने प्रधान, गुरप्रीत सिंह महासचिव

Jamshedpur-Kadma-Sikh-Naujawan-Sabha : दस साल के बाद कदमा गुरुद्वारा में हुआ नौजवान सभा का गठन, गुरचरण सिंह बने प्रधान, गुरप्रीत सिंह महासचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tatanagar jaipur new train : टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक जाने वाली नयी ट्रेन की हुई शुरुआत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सांसद, विधायक की मौजूदगी में ट्रेन को टाटानगर से किया रवाना, चांडिल, मुरी, रांची, समेत 29 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव, देखिये – video

Jamshedpur illegal mining : जमशेदपुर में खनन टास्क फोर्स की बैठक, खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर नियमित जांच अभियान चलाने का दिया गया निर्देश

Jamshedpur NCORD meeting : जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति पर जोर, हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्देश, अवैध बिक्री एवं तस्करी की सूचना टोल फ्री 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0657-2431028 पर दें

jamshedpur sikh samaj- बच्चों ने बर्नपुर में किया जमशेदपुर का नाम रोशन, हरवंशपाल और जगजोत ने लहराया परचम,गुरमत सिख्या कैंप में बच्चों को मिले पुरस्कार, गुरुमुखी, नितनेम व कीर्तन और धार्मिक शिक्षा का लगा लंगर

FJCCI-नेमरा को विश्वस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र बनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : विजय आनंद मूनका, स्वर्गीय शिबू सोरेन ‘गुरुजी’एवं स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में विश्वस्तरीय अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

jamshedpur vivekanand international school-जैद ने जीता स्वर्ण, अलीश्बा-उजमा ने हासिल किया रजत पदक,स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

jamshedpur rural- चाकुलिया की सेविका सहायिकाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन, 31अक्टूबर तक मांगें पूर्ण नहीं होने पर करेगी आंदोलन

Jamshedpur rape case : टेल्को में शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

up triple murder- लखनऊ में दिनदहाड़े एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

Jamshedpur crime : मानगो मोबाइल दुकान में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट व तोड़फोड़, 60 हजार रुपये लेकर भागे, एक पकड़ाया, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tatanagar jaipur new train : टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक जाने वाली नयी ट्रेन की हुई शुरुआत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सांसद, विधायक की मौजूदगी में ट्रेन को टाटानगर से किया रवाना, चांडिल, मुरी, रांची, समेत 29 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव, देखिये – video

Jamshedpur illegal mining : जमशेदपुर में खनन टास्क फोर्स की बैठक, खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर नियमित जांच अभियान चलाने का दिया गया निर्देश

Jamshedpur NCORD meeting : जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति पर जोर, हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्देश, अवैध बिक्री एवं तस्करी की सूचना टोल फ्री 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0657-2431028 पर दें

jamshedpur sikh samaj- बच्चों ने बर्नपुर में किया जमशेदपुर का नाम रोशन, हरवंशपाल और जगजोत ने लहराया परचम,गुरमत सिख्या कैंप में बच्चों को मिले पुरस्कार, गुरुमुखी, नितनेम व कीर्तन और धार्मिक शिक्षा का लगा लंगर

FJCCI-नेमरा को विश्वस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र बनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : विजय आनंद मूनका, स्वर्गीय शिबू सोरेन ‘गुरुजी’एवं स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में विश्वस्तरीय अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

jamshedpur vivekanand international school-जैद ने जीता स्वर्ण, अलीश्बा-उजमा ने हासिल किया रजत पदक,स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News