• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 26, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-mp-vidyut-mahato-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपके सांसद की यह लापरवाही तो देखिये, जमशेदपुर की सड़कों पर बिना मास्क और हेलमेट के निकाली बाइक रैली, खुलेआम उड़ायी कोरोना के नियमों की धज्जियां, भीड़ के बीच घुमते नजर आये सांसद, यह लापरवाही ही तीसरी लहर को जन्म देगा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ लगा जमावड़ा और बिना मास्क के सांसद और अन्य.

जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ तौर पर कह चुके है कि तीसरी लहर को अगर रोकना है तो लोगों को सचेत रहना होगा. सामाजिक दूरी बनाकर चलना होगा तो मास्क पहनना जरूरी होगा, लेकिन शायद उनके ही भाजपा सांसद उनकी बातों को तवज्जो नहीं दे रहे है. ऐसा ही वाक्या जमशेदपुर में दिखा. जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने कोरोना के सारे प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए बिना हेलमेट के गाड़ियां चलायी जबकि उन्होंने परसुडीह के ग्रामीण क्षेत्र का सघन दौरा भी किया. इस दौरान शायद ही किसी के मुंह पर मास्क था. यह हालात था कि खुद सांसद विद्युत वरण महतो ने भी मास्क नहीं पहनी थी. उनके साथ के लोग भी मास्क नहीं पहने थे. जाहिर सी बात है कि कोरोना संक्रमण के दौरान बिना मास्क पहनने वालों पर जमशेदपुर पुलिस द्वारा हर्जाना लगाया जा रहा है और इस तरह के आयोजन पर भी पाबंदी है, लेकिन सांसद महोदय ने ऐसा किया कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान ही हवा-हवाई हो गयी. (नीचे पढ़े पूरी खबर और देखे तस्वीरें)

सांसद विद्युत वरण महतो की बाइक रैली, जिसमें दोनों ही गाड़ियों के चालक ना मास्क पहने है और ना ही हेलमेट.

संयुक्त ग्राम विकास समिति के आह्वान पर सांसद ने किया जनसंपर्क
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को संयुक्त ग्राम विकास समिति जमशेदपुर के आह्वान पर जनसंपर्क अभियान के तहत, परसुडीह के ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा किया. सर्वप्रथम चांदनी चौक परसुडीह में संयुक्त ग्राम विकास समिति जमशेदपुर के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा, अवधेश सिंह ने सांसद का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया. तत्पश्चात बाइक पर सवार होकर पेयजल विभाग एवं विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया. सांसद श्री महतो गांधी मैदान सोपोडेरा पहुंचे. गांधी मैदान में मुखी समाज द्वारा राम मुखी एवं बबलू करवा के नेतृत्व में सांसद का स्वागत किया गया. गांधी मैदान में ही महात्मा गांधी के मूर्ति पर सांसद ने माल्यार्पण किया. इसके बाद बाइक रैली सोपोडेरा बिरसा चौक पहुंची. (नीचे पढ़े पूरी खबर और देखे तस्वीरें)

सांसद का यह तस्वीर देखिये, इसमें भी कोई मास्क नहीं पहने है.

बिरसा चौक में बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्वागत मध्य सरजामदा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया प्रकाश सांडिल एवं रूद्र मुंडा के नेतृत्व में किया गया. क्षेत्र के टूटी हुई सड़कों का निरीक्षण करते हुए, बाइक रैली, सरजामदा का शिव मंदिर पहुंची. शिव मंदिर प्रांगण में, राम प्रसाद जयसवाल, विनोद शर्मा, सत्यम बेरा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया. पूजा अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण में ही सांसद के हाथों से आंवला का वृक्षारोपण किया गया. मंदिर प्रांगण में काफी संख्या मैं महिलाएं एवं ग्रामीण एकता मंच के कार्यकर्ता उपस्थित होकर सांसद एवं मोचीराम बावरी का स्वागत किया. इसके उपरांत, ईजीएल चौक पानी टंकी होते हुए बाइक का काफिला राणा प्रताप चौक सरजामदा पहुंचा. राणा प्रताप चौक में युवा क्रांति मंच के शुभम सिंह के नेतृत्व में सांसद एवं मोचीराम बावरी का स्वागत किया गया. राणा प्रताप चौक में स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि क्षेत्र की समस्याएं, आम जनता के लिए काफी कष्टदायक है. (नीचे पढ़े पूरी खबर और देखे तस्वीरें)

मास्क के बिना मौजूद सारे लोग.

उन्होंने दिशा की बैठक में इस क्षेत्र की सड़क की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. शीघ्र ही इस क्षेत्र का सड़क बनाया जाएगा. सांसद ने कहा है कि उन्होंने इस संबंध में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव से दो बार वार्ता की है. उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर, इस क्षेत्र के सड़क समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है. इस अवसर मुची राम बावरी ने कहा कि नीर निर्मल पेयजल परियोजना, परियोजना का छूटे हुए घरों में पेयजल कनेक्शन शीघ्र से शीघ्र दिया जाएगा. इसका प्रयास जिला के उपायुक्त के माध्यम से एवं पेयजल विभाग के माध्यम से किया जाएगा. कार्यक्रम के उपरांत संयुक्त ग्राम विकास समिति जमशेदपुर के संरक्षक अवधेश सिंह के आवास पर आम नागरिकों से वार्ता की गई. इस अवसर पर मुख्य रूप से संजू ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा, आलोक भास्कर, दीपू शर्मा, सुमित कुमार शर्मा, राम प्रसाद जायसवाल, परमानंद सिंह, राम मुखी, प्रकाश सांडिल, रूद्र मुंडा, अवधेश सिंह, मजिस्टर शर्मा, विनोद सिंह, मुन्ना सिंह, माला मुंडा, शांति सिंह, कुमलेन हेरेंज, तीतुस हेरेंज, चंचल चक्रवर्ती, काजू सांडिल, सूरज मुंडा, अभय कुमार चौबे, लल्लन यादव, नीरज सिंह, आनंद कुमार, वरुण सिंह, शुभम सिंह, सौरभ राहुल सिंह, अजय कुमार सिंह, सुमित यादव, वरुण सिंह, शशि यादव, दीपक करवा, धन सिंह मुंडा, जुझार हो, अनिता महतो, मालूती हेमरोम आदि मुख्य रूप से शामिल हुए.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur nai samaj जमशेदपुर में अश्लील गीत‌ के विरोध में नाई समाज का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग , देखिए – video
खबर

jamshedpur nai samaj जमशेदपुर में अश्लील गीत‌ के विरोध में नाई समाज का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग , देखिए – video

September 26, 2026
jamshedpur rural- बहरागोड़ा के जंगलों की खुखड़ी चमका रही की किस्मत, बाज़ार में 300 से 550 रूपये किलो तक डिमांड
खबर

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के जंगलों की खुखड़ी चमका रही की किस्मत, बाज़ार में 300 से 550 रूपये किलो तक डिमांड

September 26, 2026
Jamshedpur firing breaking : जमशेदपुर के बिन्दल मॉल में चली गोली, झामुमो नेता समेत तीन घायल
खबर

Jamshedpur firing breaking : जमशेदपुर के बिन्दल मॉल में चली गोली, झामुमो नेता समेत तीन घायल

September 26, 2026
Next Post
jamshedpur-telco-loot-case-टेल्को लूटकांड में नया खुलासा, ठगी कर रुपए और गहने लेकर फरार हुआ था युवक, हथियार का नहीं हुआ था इस्तेमाल, पुलिस कर रही पूछताछ

jamshedpur-telco-loot-case-टेल्को लूटकांड में नया खुलासा, ठगी कर रुपए और गहने लेकर फरार हुआ था युवक, हथियार का नहीं हुआ था इस्तेमाल, पुलिस कर रही पूछताछ

gamharia- गम्हरिया में बीडीओ ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, कहा- सरकारी योजना का लाभ शत- प्रतिशत लोगों तक पहुंचना प्राथमिकता

jamshedpur-wants-justice-फिलिपिंस में मारे गये जमशेदपुर के तरणजीत के पक्ष में लोग उतरे, भाजपा नेता काले, पूर्व विधायक कुणाल समेत कई लोग पहुंचे, हत्यारों की जल्द हो गिरफ़्तारी, काले ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री, केंद्रीय अर्जुन मुण्डा एवं अन्य को ट्वीट के माध्यम से जल्द न्याय दिलाने की अपील भी की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur nai samaj जमशेदपुर में अश्लील गीत‌ के विरोध में नाई समाज का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग , देखिए – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के जंगलों की खुखड़ी चमका रही की किस्मत, बाज़ार में 300 से 550 रूपये किलो तक डिमांड

Jamshedpur firing breaking : जमशेदपुर के बिन्दल मॉल में चली गोली, झामुमो नेता समेत तीन घायल

UP road accident- आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur bhumi pujan – बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में पंडाल निर्माण कार्य के लिए हुआ भूमि पूजन, भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur nai samaj जमशेदपुर में अश्लील गीत‌ के विरोध में नाई समाज का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग , देखिए – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के जंगलों की खुखड़ी चमका रही की किस्मत, बाज़ार में 300 से 550 रूपये किलो तक डिमांड

Jamshedpur firing breaking : जमशेदपुर के बिन्दल मॉल में चली गोली, झामुमो नेता समेत तीन घायल

UP road accident- आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur bhumi pujan – बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में पंडाल निर्माण कार्य के लिए हुआ भूमि पूजन, भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू

Jamshedpur ambulance driver issue – एमजीएम अस्पताल में एंबुलेंस चालक को शोकॉज, एक सप्ताह के भीतर देना होगा जवाब

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News