
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के बास दो बाइक की टक्कर में घायल हुए समाजसेवी शंभु मुखी ने शुक्रवार को सिदगोड़ा थाना प्रभारी से मिलकर मामले की लिखित शिकायत की है. इस घटना में शंभु मुखी ने बाइक चालक सिदगोड़ा बगान एरिया निवासी सन्नी सिंह को आरोपी बताया है. उन्होंने शिकायत के माध्यम से बताया है कि बुधवार की शाम बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया था. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को थाना ले गई. थाना में सन्नी ने लिखित समझौता किया और उनकी बाइक की मरम्मत कराने की बात कही. लेकिन अभी तक सन्नी ने उनसे संपर्क कर बाइक की मरम्मत नहीं करवाई है. इस दौरान जगदीश मुखी, चैतन मुखी, पप्पू मुखी, युधिष्ठिर पंचभया, विनोद मुखी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.




