
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना के बाहर जुली घोष हत्याकांड मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखी समाज द्वारा धरना-प्रदर्शन करने के बाद आरोपी शिवम् घोष को पुलिस ने जेल तो भेज दिया, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने धरना-प्रदर्शन किये जाने को लेकर मुखी समाज के लोगों पर भी कार्रवाई की है. प्रशासन ने समाज के लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लघंन करने का मामला दर्ज किया है. यह मामला सुरेश मुखी, सागर मुखी, सुनीता मुखी, छोटेलाल मुखी, चंदन मुखी, काले मुखी, मंगल मुखी, सहिदा किन्नर, शिव मुखी, बबलू मुखी, रीना मुखी, राजू मुखी, अनिल मुखी, पूर्णिमा मुखी, हरिओम मुखी, राज मुखी, भवानी मुखी के अलावा 200 अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है. बता दे कि रविवार को मुखी समाज के लोग जुली घोष हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर बिष्टुपुर थाने के बाहर करीब तीन घंटे तक धरने पर बैठे रहे. इस बीच उन्होंने आधा घंटा तक बिष्टुपुर मेन रोड को भी जाम कर दिया था. फिलहाल पुलिस सभी पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.





