जमशेदपुर : दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर जमशेदपुर की मुसलिम महिलाओं ने भी एनआरसी-सीएए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जुगसलाई के ईदगाह मैदान में महिलाओं का जुटान हुआ. काफी संख्या में महिलाएं जुटी. इस दौरान महिलाओं ने जमकर भड़ास निकाला. इस दौरान नारेबाजी भी की गयी और नारे-तकरीर भी की गयी. इस दौरान केंद्र सरकार को महिलाओं ने आड़े हाथों लिया.
इस दौरान महिलाओं ने एकजुटता का परिचय दिया. भारत सरकार से इन लोगों ने गुजारिश की, लेकिन यह भी कहा कि वे लोग कमजोर नहीं है. इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की. इस दौरान दिल्ली के शाहीनबाग की महिलाओं का भी लोगों ने समर्थन किया. सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की.
इस रैली में जबरदस्त भीड़ हुई. महिलाओं का समर्थन पुरुषों ने भी किया. इस दौरान एनआरसी और सीएए पर लड़ाई लड़ते रखने का भी आह्वान किया गया. मीडिया को भी यहां लानत दी गयी, जो केंद्र सरकार का समर्थन कर रही है.

एनआरसी को लेकर मानगो और जुगसलाई में कई राउंड का आंदोलन हो चुका है. इस आंदोलन को लेकर मुसलिम समुदाय एकजुट हो चुका है. दूसरी ओर, एनआरसी-सीएए को लेकर आंदोलन को और तेज करने की घोषणा कर दी गयी है.







