• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 21, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mym blood donation : मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में उमड़ा उत्साह, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को भेंट किया गया हेलमेट

Jamshedpur mym blood donation : मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में उमड़ा उत्साह, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को भेंट किया गया हेलमेट
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की जमशेदपुर शाखा एवं श्री राजस्थान शिव मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मानव सेवा और सामाजिक सरोकार को समर्पित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है. उन्होंने ऐसे सामाजिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया. मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष प्रकाश बजाज ने कहा कि रक्तदान का महत्व सभी जानते हैं. एक व्यक्ति के रक्तदान से किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने बताया कि मंच की ओर से इस बार एक विशेष पहल की गई है. रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट भेंट किया जा रहा है, ताकि रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा सके. उन्होंने कहा कि आज के समय में दोपहिया वाहन दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. हेलमेट पहनने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है. इसलिए रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हेलमेट देकर सुरक्षित यातायात का संदेश भी दिया जा रहा है. यह पहल मानव जीवन की सुरक्षा के दो महत्वपूर्ण पहलुओं, रक्तदान और सड़क सुरक्षा को एक साथ जोड़ने का प्रयास है. प्रकाश बजाज ने शहरवासियों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस सामाजिक अभियान का हिस्सा बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि “एक बूंद रक्तदान, किसी की जिंदगी की मुस्कान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि अनगिनत जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने का माध्यम है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंगल कालिंदी के अलावा मनोज गोयल, दिलीप कांवटिया, आकाश मोदी, अनिमेष, अश्विनी अग्रवाल तथा विष्णु सोनकर सहित कई सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. शिविर के सफल आयोजन में चेतन गुप्ता, अनुप शर्मा तथा श्री राजस्थान शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष छोटूलाल धूत, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रामुका और महासचिव अरुण अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज
खबर

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

July 20, 2026
Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं
खबर

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

July 20, 2026
Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित
खबर

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

July 20, 2026
Next Post
Jamshedpur bjp leader meets golmuri  vegetable seller : गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, जिला भाजपा प्रभारी दिनेश कुमार ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की रखी मांग

Jamshedpur bjp leader meets golmuri  vegetable seller : गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, जिला भाजपा प्रभारी दिनेश कुमार ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की रखी मांग

Jamshedpur jcp employees union election : नुवोको सीमेंट की मान्यता प्राप्त जेसीपी इंप्लाईज यूनियन की वार्षिक आमसभा संपन्न. संविधान संशोधन संबंधी प्रस्ताव पारित, राकेश्वर पांडे पुनः यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए

Jamshedpur registration for kanwar yatra : कांवरियों के पंजीयन के लिए बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के पोस्टर का हुआ विमोचन, आगामी 9 अगस्त को एक हजार शिवभक्तों का जत्था जाएगा सुल्तानगंज

Jamshedpur registration for kanwar yatra : कांवरियों के पंजीयन के लिए बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के पोस्टर का हुआ विमोचन, आगामी 9 अगस्त को एक हजार शिवभक्तों का जत्था जाएगा सुल्तानगंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

Jamshedpur new president : क्राइम कंट्रोल व मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष बने विष्णुनाथ तिवारी, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News