जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को के सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान, महासचिव मनोज कुमार सिंह एवं कार्यक्रम समन्वयक राणा सिंह रांची जाकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मुलाकात की. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही साथ इन लोगों ने 13 सितंबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होने वाले राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रम “साझी शहादत साझी विरासत” कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यक्रम में आने की सहमति दी और कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दी.




