जादूगोड़ा :यूसिल के पूर्व कर्मी एवं धिरोल निवासी ज्ञानरंजन गोप का मंगलवार को निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे.उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. वे अपने सरल, मिलनसार एवं सहज व्यवहार के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे. ज्ञानरंजन गोप समाजसेवी स्वर्गीय शिकोरेश गोप के पिता थे. शिकोरेश का भी पिछले दिनों निधन हो गया था. कम समय के अंतराल में पिता-पुत्र के निधन से परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त है. (नीचे भी पढ़े)
ज्ञानरंजन गोप का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास स्थल धिरोल में किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण, मित्र एवं शुभचिंतक शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.







