जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति भवन में सोमवार को हरतालिका तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव को लेकर समाज की महिलाओं एवं बच्चों में खासा उत्साह दिखा. आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ नेपाली संस्कृति और परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिली. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे बनारस से आमंत्रित पंडित द्वारा विधिवत हरतालिका तीज पूजा एवं कथा के साथ हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा में शामिल होकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना के लिए प्रार्थना करेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद दोपहर 3 बजे से देर रात तक नेपाली समाज की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा रंगारंग नेपाली सांस्कृतिक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. कलाकारों ने नेपाली लोक संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का भी प्रयास किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
हरतालिका तीज नेपाली समाज का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक व्रत है. इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूजा में शामिल होती हैं. तीज महोत्सव सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक संरक्षण और आपसी भाईचारे का भी संदेश देता है.















