जमशेदपुर: बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार,अनुशासन और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी (एफटीएस) ने बिष्टुपुर स्थित पीएच वेलनेस में‘संस्कार गुरुकुल’का भव्य शुभारंभ किया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें मजबूत चरित्र, संवेदनशीलता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है. कार्यक्रम का संचालन श्वेता गोयल ने किया.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने जानकारी दी कि 20 सितंबर से प्रत्येक रविवार को एवरारा में संस्कार गुरुकुल की नियमित कक्षाएं आयोजित की जाएंगी.समारोह की शुरुआत सामूहिक ओम उच्चारण, शांति मंत्र पाठ और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. मौके पर मुख्य अतिथि रवि गोयल ने इसे एफटीएस की दूरदर्शी और सराहनीय पहल बताया. इस अवसर पर एफटीएस अध्यक्ष राजेश मित्तल ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व की मजबूत नींव केवल किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि संस्कारों से बनती है. बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ना बेहद जरूरी है. गुरुकुल की समन्वयक रश्मि गर्ग और प्रेरणा धूत चौधरी ने बताया कि शिक्षण प्रक्रिया को अनुभव-आधारित और आनंददायक बनाया जाएगा, जिससे बच्चों की रचनात्मकता और स्वाभाविक जिज्ञासा को प्रोत्साहन मिले.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली शिक्षिकाओं स्वाति अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, शिवानी गोयल और आकांक्षा गुप्ता का परिचय कराया गया. कार्यक्रम का समापन अभिभावकों के साथ संवादात्मक सत्र, पीयूष चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक शांति मंत्र के साथ हुआ. इस मौके पर अभिषेक गर्ग, संजय गोयल, प्रियंका अग्रवाल, ममता बाकरेवाल, राजेश बाकरेवाल, कमल गुप्ता, किरण देबुका, सौरव सोनथलिया, पीयूष चौधरी, रवि गोयल, रश्मि गर्ग, श्वेता गोयल आदि मौजूद थे.




