जमशेदपुर : आगामी रविवार, 1 नवंबर को आयोजित होने जा रही झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2026 (टेट) के मद्देनजर जमशेदपुर यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने उक्त तिथि के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किये हैं. यातायात उपाधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार रविवार,1 नवंबर को प्रातः 5 से लेकर पूर्वाह्न 9:15 बजे तक शहर में भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा. हालांकि इसमें बसों के परिचालन को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है. पूर्वाह्न 9:15 बजे से 11:15 बजे तक शहर में भारी वाहन प्रवेश कर सकेंगे. फिर अपराह्न 11:15 बजे से 2:15 बजे तक शहर में भारी वाहनों (बसों को छोड़ कर) का प्रवेश सर्वथा वर्जित रहेगा. इसी तरह अपराह्न 2:15 बजे से 3:39 बजे तक शहर में भारी वाहन शहर से बाहर निकल सकेंगे, जबकि अपराह्न 3:30 बजे से लेकर रात्रि 11:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा, हालांकि बसों को इस रोक से बाहर रखा गया है.












