जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित लोयला स्कूल ऑडिटोरियम मैं निपुण भारत मिशन (एफएलएन) कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य रूप से जिले की उपायुक्त विजया जाधव भी शामिल रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

निपुण भारत मिशन के तहत एक लक्ष्य निर्धारित किया गया था कि जब बच्चे कक्षा 1 से लेकर आगे की ओर बढ़ते हैं, बाल वाटिका से लेकर आगे की कक्षाओं में बच्चों में भाषा के ज्ञान को लेकर शिक्षकों की ट्रेनिंग जिला स्तर पर कराई गई थी. इसे लेकर 90 दिनों तक जिला स्तरीय कार्यक्रम चलाया गया था. इसी कार्यक्रम के फीडबैक के लिए लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. वहीं उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से जानकारी हासिल की जा रही है कि मिशन में कहां अड़चनें आ रही हैं, कहां रिसोर्सेस कम पड़े हैं, किताबें नहीं पहुंच पाई हैं. चित्र के साथ, गेम्स के साथ, किस तरह बच्चों का बौद्धिक विकास हो, इस पर मुख्य फोकस किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ाई की रुचि हो ताकि बच्चे आगे की कक्षाओं में अच्छे से पढ़ सकें. इसे लेकर पूरी तरह से फीडबैक लिया जा रहा है.



