जमशेदपुर : जमशेदपुर में मंगलवार यानी एक अप्रैल को धूमधाम के साथ सरहुल का भी पर्व मनाया जायेगा. इसके तहत जमशेपुर शहर में सरहुल पर्व के अवसर पर नो इंट्री लगायी गयी है. दोपहर 1 बजे से रात 11 बजे तक यह नो इंट्री रहेगी. इस दौरान बसों को छोड़कर शेष सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: वर्जित रहेगा. इसको लेकर सरकुलर जारी किया गया है. जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल और ट्राफिक डीएसपी की ओर से संयुक्त रुप से आदेश जारी किया गया है. हाल के दिनों में लगातार नो इंट्री हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत 29 मार्च को हिंदू नववर्ष यात्रा को लेकर नो इंट्री लगायी गयी थी जबकि ईंद को लेकर 31 मार्च को नो इंट्री रही. अब लगातार तीसरे दिन नो इंट्री का सरकुलर जारी किया गया है. उससे पहले होली को देखते हुए 14 मार्च को नो इंट्री लगायी गयी थी. लगातार नो इंट्री से बड़े कारोबारियों या इंडस्ट्रीज को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि उनको माल लाने और ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.














