जमशेदपुर : रविवार को आयोजित होने जा रही पॉलीटेक्निक एंट्रेंस कंपेटीटिव परीक्षा को लेकर जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसके तहत रविवार को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक शहर में भारी वाहनों (यात्री बसों को छोड़ कर) का परिचालन वर्जित रहेगा. जमशेदपुर के यातायात पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में नोटिस जारी की गई है.







