
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने साकची मोहम्मदन लाइन में बिना नक्शा के बन रहे अवैध बिल्डिंग को सील कर दिया है. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने शिकायत मिलने के बाद जांच करने के लिए इलाके में पहुंची. इन लोगों ने पूरे दस्तावेजों की जांच की तो पाया कि नक्शा का विचलनल कर बिल्डिंग बनाया जा रहा है. वह मकान का जो नक्शा पास है, उस नक्शा से अलग हटकर बिना किसी इजाजत के निर्माण कार्य चल रहा है.
इसके बाद पुलिस बलों की मदद से पूरे बिल्डिंग के कामकाज को रोक दिया गया. इसके बाद पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया. बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ अब अर्थदंड की कार्रवाई के साथ ही बने हुए बिल्डिंग को तोड़ने की भी कार्रवाई की जायेगी. अवैध तरीके से नक्शा विचलन कर बनाये जा रहे बिल्डिंग को लेकर अब प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

चूंकि निर्माण कार्य लॉकडाउन के बाद शुरू हो चुका है और बड़े पैमाने पर इस दिशा में काम चल रहा है. ऐसे बिल्डरों पर भी नकेल कसने की तैयारी चल रही है, जो लगातार बिल्डिंग को नक्शा विचलन कर बना रहे है. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी और उनका नक्शा पास जो कराया गया है, उस नक्शा की इजाजत को भी खारिज कर दी जायेगी क्योंकि वे लोग आदतन नक्शा का विचलन कर रहे है. इस दिशा में भी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

















