
जमशेदपुरः 20 अगस्त को देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर बिस्टुपुर ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बढ़- चढकर हिस्सा लिया.समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सभी युवाओं ने शिविर में भाग लिया. इस तरह के कार्यक्रम देशभर में चल रहा है. जिला अध्यक्ष रोज तिर्की के निर्देश पर रक्तदान शिविर लगाया गया. जिला अध्यक्ष ने बताया कि शिविर में ज्यादा से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह किया जाएगा. कम से कम 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, अमर तिवारी, प्रतीक कुमार दास, रुपेश राय, अमित महतो, अविनाश सिंह, ऋतिक सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.



