जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2025 के अवसर पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड रांची एवं जिला प्रशासन (खेल शाखा), पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भव्य रूप से किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य विभागीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को ओलंपिक के मूल मूल्यों, श्रेष्ठता, मित्रता एवं सम्मान से अवगत कराना तथा खेलों के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना था. (नीचे भी पढ़े)

आयोजित प्रतियोगिताओं में क्रॉस कंट्री रेस, हैंडबॉल, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल मैच प्रमुख रहे. हैंडबॉल प्रशिक्षण केंद्र, रामदास भट्टा, बिस्टुपुर में आयोजित हुआ. हैंडबॉल मुकाबले में चार टीमों ने भाग लिया. विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए. वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, डीबीएमएस कदम उच्च विद्यालय में चार टीमों के बीच वॉलीबॉल मुकाबले आयोजित हुए। विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़े)

खेलो इंडिया सेंटर, चांपी, पोटका में आयोजित फुटबॉल मैच में तीन टीमों ने हिस्सा लिया. विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए. इस अवसर पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के तीन खिलाड़ियों एवं दो प्रशिक्षकों को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा शॉल, बुके व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं. साथ ही इस अवसर पर जिला केर पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी एवं जिला खेल समन्वयक भी उपस्थित रहे एवं उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए उनके योगदान की सराहना की. (नीचे भी पढ़े)

सम्मानित खिलाड़ी में संजीव टुडू (फुटबॉल) – खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 में स्वर्ण पदक, प्रीत सोना (फुटबॉल) – खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 में स्वर्ण पदक और दिवांशु सिंह (तीरंदाजी) – खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 में रजत पदक प्राप्त किये. सम्मानित प्रशिक्षक में रोहित कुमार शर्मा (तीरंदाजी) – उनके खिलाड़ी ने 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड 2025 में स्वर्ण पदक और अनिल कुमार (तीरंदाजी) उनके खिलाड़ी ने 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड 2025 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. कार्यक्रम के दौरान सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ओलंपिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.



