
जमशेदपुर : बुधवार को टी.आर.एफ कर्मचारियों के सहयोग से सी.एस.आर. एक्टिविटी के अंतर्गत टेल्को स्थित टी.आर.एफ नगर में प्राणिक हीलिंग का एक दिवसीय कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम का शुभारंभ कारपोरेट कम्युनिकेशन के हेड राजन सहाय के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में जी.एम.सी.के. प्राणिक हीलिंग सेंटर की प्रिया रंजन, सुची सोंथालिया, ट्विंकल अग्रवाल, सुमन विश्वास एवं अल्का के द्वारा उपस्थित कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों को प्राणिक हीलिंग के विषय में विस्तार से बताया गया. यहां उपस्थित लोगों की हीलिंग भी की गई. इस दौरान टी.आर. एफ. नगर वासियों में कार्यक्रम के प्रति उत्साह देखा गया. कार्यक्रम का संचालन टी.आर.एफ लेबर यूनियन के सहायक सचिव अंजनी कुमार के द्वारा किया गया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए निशांत ने टी.आर. एफ. प्रबंधन, यूनियन एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निशांत चौधरी, वृंदावन पाण्डा, राजीव कुमार सिंह, ध्रमेन्द्र कुमार, अमित प्रसाद, ध्रमेन्द्र कुमार सिंहा, संजय कुमार, मनीष कुमार आदि प्रमुख थें.







