
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत होकर गुजरनेवाली हावड़ा- मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर राहड़गोड़ा रेलवे फाटक के समीप रेलवे की पटरियों के बीच एक युवक के शाव मिलने से सनसनी फैल गयी. युवक का नाम अंकित कुमार बताया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची गोविंदपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बताया जाता है कि लॉकडाउन से 15 दिनों पूर्व युवक यहां काम की तलाश में आया था. काम नहीं मिलने की वजह से परेशान था. युवक यहां अपनी बारीगोड़ा कृति मैदान निवासी बुआ के घर रह रहा था. इस संबंध में मृतक के फूफा ने बताया कि बुधवार को वह अपने पिता से गांव वापस लौटने की बात कहकर घर से अपने किसी दोस्त के साथ मोटरसाइकल से निकला, लेकिन मृतक गांव नहीं पहुंचा और गुरुवार की सुबह उसका शव रेलवे ट्रेक पर मिलने की सूचना मिली.
वैसे यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उसके साथी जो दोस्त के साथ वह निकला था, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है.







