
जमशेदपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जमशेदपुर पुलिस ने अब सख्त कदम उठाने के संकेत दे दिए हैं. जहां जिला पुलिस-प्रशासन के प्रयासों के बाद भी लोग लॉकडाउन में मिले छूट के बीच सोशल डिस्टेंसिंग भूल नियम कानून को ताक पर रखकर घरों से बगैर मास्क के बाहर निकल रहे हैं. जमशेदपुर सिटी एसपी ने साफ कर दिया है कि वैसे लोगों के खिलाफ अब सड़कों पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी.
उन्होंने बताया कि मास्क केवल संक्रमित व्यक्ति के लिए ही जरूरी नहीं बल्कि सामान्य व्यक्ति के लिए भी वर्तमान परिस्थिति में अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि मास्क लगाकर निकलने वाले लोग एक-दूसरे का भला कर रहे हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो वैश्विक संकट के इस घड़ी में नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर निकल रहे हैं. वहीं एसपी ने साफ कर दिया है कि वैसे लोगों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी.







