
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ओड़िया समाज की ओर से वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है. इसका विमोचन पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के हाथों किया गया. इस मौके पर ओड़िया समाज के सिंहभूम पत्रिका की ओर से भारत भुइयां समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान सभी लोगों ने ओड़िया समाज की सारी जानकारी श्री राय को दी. इस दौरान समाज के कई लोग मौजूद थे.
जानकारी देते हुए समाज के लोगों ने बताया कि इस कैलेंडर का उद्देश्य समाज के वार्षिक व्रत- त्यौहार, विवाह आदि का मुहूर्त समाज के लोगों तक पहुंचाना है. सरयू राय के हाथों कैलेंडर का विमोचन कराना एक उपलब्धि बताया. वही सरयू राय ने समाज के लोगों के प्रति आभार प्रकट की और कहा उन्हें हर समाज के लोगों द्वारा जो सम्मान दिया जा रहा है वह बड़ी बात है.







