
जमशेदपुर : पटेल महापरिवार के सक्रिय सदस्यों ने जुगसलाई स्थित नलिनी सिन्हा के घर पहुंचे. जहां नलिनी सिन्हा को कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष बनने पर पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने पटेल महापरिवार द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सामाजिक क्रियाकलापों से अवगत कराया. नलिनी सिन्हा ने पटेल महापरिवार के सामाजिक कार्यों में शामिल एवं सहयोग करने का आश्वासन दिया. सभी साथियों ने कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष नालिनी सिन्हा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी. मौके पर अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिन्हा, विश्वनाथ प्रसाद, रमेश कुमार, सत्येंद्र चौधरी, बैद्यनाथ कुमार, मुकेश करन, प्रवीण कुमार,रामप्रीत सिंह, राजकुमार राय, विजय किशोर, अविनाश कश्यप, एवं मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे.




