जमशेदपुर : जमशेदपुर के पावरू ग्रामसभा के सदस्य बुधवार को डीसी कार्यालय पहुंचे है. वहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि पोटका अंचल के जुड़ी पंचायत अंतर्गत पावरू मौजा में बाहरी बिल्डरों द्वारा ग्रामसभा के बगैर अनुमति से खेतीहर जमीन को दबंगई के साथ प्लांटिंग कर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है. इस मामले में विरोध स्वरूप लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठायी गयी, तो बिल्डरों द्वारा ग्रामीणों को फंसाने की धमकी दी जाने लगी. खेतीहर जमीन में प्लांटिंग एवं रेसिडेसियल कॉलोनी बनाने को लेकर ग्रामसभा से अनुमति नहीं लिया गया है. इस मामले में बिल्डरों के अवैध कारनामे से गांव का माहौल खराब हो रहा है, जिससे गांव के लोग आक्रोशित होने के साथ साथ निकट भविष्य को लेकर भयभीत है. वहीं उनका कहना है कि अगर अवैध प्लांटिंग को अविलंब रोक नहीं लगायी गयी, तो किसी कभी भी बड़ी घटना की संभावना बना हुआ है. वहीं उपायुक्त से पावरू मौजा में बाहरी बिल्डरों द्वारा अवैध रुप से किया जा रहा प्लांटिंग के कार्य पर अविलंब रोक लगाने की मांग की गयी है.



