
जमशेदपुर : रामजन्म भूमि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए मानगो स्थित विजया ग्रीन अर्थ सोसाइटी लोगों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई है. इसको लेकर सोसाइटी के लोगों ने भाजपा नेता विकास कुमार के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. इस संबंध में सोसाइटी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश एवं महासचिव गोपाल चंद्र त्रिवेदी ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. सोसाइटी के लोगों ने विकास सिंह से मंदिर निर्माण में सहयोग की बात कही. लोगो ने कहा कि सोसायटी में रहने वाले सभी परिवार के सदस्यों के नाम की रसीद काटकर अपना समर्पण भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप विकास सिंह, मृत्युंजय श्रीवास्तव, अमरेंद्र पासवान, राहुल कुमार, राजेश साहू , पवन राय,दीपक सिंह,विजय ओझा, दीपक सुंडी ,संजीत शर्मा ,शीतल रजक, जीतू गुप्ता, सुशील शर्मा संजीव पांडा, प्यारेलाल साह, राम सिंह कुशवाहा ,मनोज ओझा ,मनोज शर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.











