
जमशेदपुर : आज बंगाली समाज नया साल मना रहा है. बंगाली समुदाय आज के दिन को पोएला बैशाख के रूप में मानता है. वैसे तो आज के दिन बंगाली समुदाय पूजा पाठ के बाद एक दूसरे को बधाइयां देने आते जाते हैं, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस साल घरों में रहकर ही पोएला बैसाख मना रहे हैं. कुछ लोग मंदिरों में पूजा- अर्चना कर भगवान से इस वैश्विक त्रासदी से निजात पाने की कामना करते देखे गए. साथ ही एक दूसरे को नूतन वर्ष यानी नए साल की शुभकामनाएं देते नजर आए.














