
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाये गये है. जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन की अनुशंसा के आलोक में जमशेदपुर पांच अपराधियों पर नकेल कसा गया है. इसके तहत जमशेदपुर के उपायुक्त ने जमशेदपुर एसएसपी के दिए गए प्रस्ताव के आलोक में झारखंड अपराध अधिनियम-2002(अंगीकृत) के तहत कुख्यात अपराधकर्मियों को पुलिस अधीक्षक (नगर) के समक्ष सप्ताह में एक दिन तथा 16.07.2020 से 16.08.2020 तक प्रतिदिन संबंधित थाने में उपस्थिति दर्ज करने का आदेश दिया गया है. साथ ही 10,000 रु का बंधपत्र 21.07.2020 तक दाखिल करने एवं समाज में अच्छा व्यवहार बनाये रखने का आदेश दिया गया है. उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम(2002) अंगीकृत- धारा-7(2)(b) के तहत कार्रवाई की जाएगी. अपरिहार्य परिस्थिति में उपस्थिति दर्ज करने में असमर्थ रहने पर इस हेतु उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी से पूर्वानुमति प्राप्त कर लेना सुनिश्चित करेंगे.
इन अपराधियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई :
- राजीव मंडल, पिता- विजय मंडल, निवास- मकान संख्या 36, नित्यानंद कॉलोनी, नियर दरभंगा डेयरी, थाना उलीडीह
- पोपो मुंडा, पिता- स्व. अर्जून मुंडा, निवास- लाल बिल्डिंग पानी टंकी के पास, थाना बागबेड़ा
- गणेश सिंह, पिता- वीरेंद्र सिंह, निवास- निरंजन काम्प्लेक्स फ्लैट नम्बर 2, थाना उलीडीह
- रिचु टुडू उर्फ पाईया टुडू, पिता- दुखु मांझी, निवास- कलियाडीह, थाना परसुडीह
- जितेंद्र सिंह, पिता- संशुल सिंह, निवास- सरजामदा गुरुद्वारा रोड, थाना परसुडीह















