जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के अवसर पर सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी की टीम ने शहर की चकाचौंध से दूर 30 किलोमीटर दूर बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह टोला में रहने वाले सैकड़ों सबर परिवारों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं. इस दौरान संस्था की ओर से सैकड़ों बुजुर्गों और बच्चों के बीच साड़ी, नए कपड़े और मिठाइयों का वितरण किया गया. टीम के सदस्यों ने सभी को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं. (नीचे भी पढ़ें)
संस्था की इस पहल का उद्देश्य समाज के उन लोगों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना है, जो आर्थिक अभाव के कारण कई बार इन उत्सवों से वंचित रह जाते हैं. संस्था का मानना है कि त्योहार की सार्थकता तभी है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचे. बेलडीह टोला में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और बुजुर्गों में खुशी देखने को मिली. (नीचे भी पढ़ें)

संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने कहा कि दुर्गापूजा केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि सेवा,संवेदना और मानवता को आत्मसात करने का अवसर भी है. हमारा प्रयास है कि त्योहार की खुशियां उन परिवारों तक भी पहुंचें, जिन्हें अक्सर समाज की मुख्यधारा से दूर रह जाना पड़ता है. जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके साथ खुशियां बांटना ही हमारी संस्था का वास्तविक ध्येय है. इस सेवा कार्य को सफल बनाने में रानी सिंह, हरि सिंह राजपूत, अंकित श्रीवास्तव, मोहित सिंह, चंदन सिंह, इशम, अमरीक, बबलू, राहुल, महेश, हैप्पी, आशीष, आलोक, रौशन, अभिषेक, आलोक, मोलू, लक्खू सहित वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी की टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.





