जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में 18 जुलाई की शाम हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस घटना के दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया है. यह घटना टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक लाख रूपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. मामले में गोलमुरी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने दो देसी कट्टा, 4 जिंदा गोली, एक खोखा और बाइक भी बरामद किया था. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
जमशेदपुर सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को बताया कि मामले के खुलासे के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था. इस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी की पहचान की. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने नामजद आरोपी गोलमुरी चर्च के पीछे रामदेव बगान के पास का रहने वाला करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह, गोलमुरी टुइलाडुंगरी के बजरंगनगर का रहने वाला मनदीप सिंह और गाढ़ाबासा का रहने वाला रोमी सिंह उर्फ सरदार को गिरफ्तार किया गया. करण और मनदीप का आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर 2 देसी कट्टा, 4 जिंदा गोली, 1 खोखा और बाइक बरामद किया गया. अपराधियों ने स्वीकार किया कि दुकानदारों को डराने और रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से फायरिंग की थी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.




