जमशेदपुर: जमसेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले तड़ीपार अपराधी सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद सलमान खान की मां संगीता खलको ने कहा कि उसका पुत्र सलमान को जिला पुलिस ने तड़ीपार किया था, जिसे लेकर वह जमशेदपुर छोड़कर झारखंड के विभिन्न जिलों में रह रहा था. लेकिन किसी प्रकार का काम धंधा नहीं होने से वह आर्थिक दिक्कतों से गुजर रहा था. जिसे लेकर रविवार की दोपहर में ही अपने घर एग्रीको तीन नंबर रोड एल4- 26 में नहाने के लिए आया था. इसी बीच पुलिस ने दस्तक दे दी और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसकी मां ने कहा कि उसका बेटा वाकई दोषी है तो पुलिस उसे जेल भेज दे उसे कोई आपत्ति नहीं है.(नीचे भी पढ़े)
लेकिन इस तरह से तड़ीपार करने के बावजूद उसे गिरफ्तार करना यह सही नहीं है. इधर गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. जबकि डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद ने दूरभाष में कहा की पूरे मामले की जांच करने के बाद ही उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की जाएगी. बता दे की बीते दिन ही सलमान द्वारा कदमा में मारपीट करने और उसके बदले स्वरूप उसके घर में डाबर गिरोह के सदस्य शोहराब द्वारा फायरिंग करने के मामले में उसे गिरफ्तार किया था और सलमान खान की भी तलाश जारी थी जिस पर पुलिस को सफलता मिली है.



