चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव में रविवार को संथाल विद्रोह में शहीद हुए चानकु महतो की जयंती मनायी गयी. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए. सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य लोगों ने शहीद चानकु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. सांसद श्री महतो ने कहा कि शहीद चानकु महतो का जन्म डोड्डा जिले के रांगामाटिया गांव में 9 फरवरी 1816 में हुआ था और शहीद 15 मई 1856 में हुए. उन्होंने कहा कि शहीद चानकु महतो ने अंग्रेजों के दमन नीति के खिलाफ संथाल विद्रोह के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. अंग्रेजों के खिलाफ कुड़मी समाज को संगठित किया था. शहीद स्व महतो के साहस और नेतृत्व क्षमता से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी.(नीचे भी पढ़े)

चानकु महतो ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में शहीद होकर समाज को इतिहास के पन्नों पर कुड़मी समाज को गौरवान्वित किया है. सांसद ने कहा कि समाज के युवा शहीद चानकु महतो को अपना आदर्श मानकर उनकी जीवनी से प्रेरणा लें और उनके बताएं मार्ग पर चलें सभी समाज और राज्य का विकास होगा. मौके पर डॉ आदित्य महतो,अमित महतो,स्वपन महतो, हरीशंकर महतो समेत अन्य ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर कोकिल महतो,पंकज महतो,पार्थो महतो,शतदल महतो,मनोरंजन महतो,चंदन महतो, पुर्णेन्दु महतो, विजय महतो, दिलीप महतो, छोटू महतो, प्रसेनजीत महतो, लखन महतो, विनय महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



