
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने दीपावली और धनतेरस में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मंगलवार को बिस्टूपुर थाना परिसर स्थित मल्टीपरपज हॉल में जमशेदपुर/सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स और ज्वेलरी दुकानदारों के साथ एक बैठक का आयोजन किया. बैठक में मुख्य रूप से डीएसपी सीसीआर अरविंद कुमार और डीएसपी यातायात बबन सिंह मौजूद रहे. इस दौरान दोनों पुलिस उपाधीक्षकों ने व्यापारियों को सुरक्षा और सड़क पर अवस्था को लेकर कई सारे निर्देश दिए. डीएसपी सीसीआर अरविंद कुमार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सभी दुकानदारों को दुकानों में स्टाफ को बढ़ाने को कहा गया है, इसके अलावा सभी दुकानों के बाहर पुलिस सिविल ड्रेस में मौजूद रहेगी. साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए बिस्टुपुर तिलक पुस्तकालय के पास पार्किंग बनाया जाएगा. और जगह-जगह बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे लोग आसानी से बाजार करने निकल सके. डीएसपी सीसीआर ने लोगों से भी अपील की है कि वे लोग अपनी घर की घर में किसी एक को रखकर ही घर से बाहर निकले और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते करते हुए बाजार करें. उन्होंने सभी को दीपावली और धनतेरस की शुभकामनाएं दी.















