
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित करण डीह चौक पर मंगलवार की शाम एक 407 बस स्कूटी पर चढ़ गई, इस घटना में स्कूटी चालक बाल बाल बच गया, हालांकि उसे हल्की चोटें आई है.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 407 को रूकवाया. हल्की बकझक के बाद स्कूटी चालक और 407 अपने अपने रास्ते चले गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक 407 वाहन सुंदरनगर की ओर से स्टेशन की तरफ जा रहा था वहीं करण डीह चौक के पास एक स्कूटी सवार रोड पार कर परसुडीह की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, इसी बीच 407 वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस मामले में थाने में किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं की गई है।













