जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र से जुड़े रंजित संजीत गिरोह के गुर्गे पूरे बागबेड़ा मे अनेको जगह अवैध कारोबार करते है, संजीत साव को कथित रूप से एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित एक मामले में बर्मामाइंस थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. स्थानीय स्तर पर लंबे समय से उस पर गांजा, ब्राउन शुगर, अवैध शराब, ऑनलाइन सट्टा, मटका एवं लॉटरी जुआ जैसे अवैध कारोबार से जुड़े होने के आरोप लगाए जाते रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इन आरोपों की जांच और कानूनी प्रक्रिया संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत हो और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके। पूरे मामले की जांच जारी है.




