जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना के पास शंकोसाई निवासी युवक पर फायरिंग करने के मामले में पकड़े गये युवक आशीष शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आशीष शर्मा उलीडीह टैंक रोड का रहने वाला है. उसके खिलाफ गुमला जिले के पुसो थाना में भी दायर किया गया था. आशीष शर्मा को उलीडीह पुलिस ने जेल भेज दिया. गौरतलब है कि शनिवार की रात को शंकोसाई डिमना रोड पर एक युवक पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी. फायरिंग करने के बाद एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया था जबकि एक युवक भाग निकला है. भागे गये युवक की तलाश की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



