जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को के चर्चित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में दो नाबालिगों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने फरार आरोपी टोनी डेविड को पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इस कांड में मुख्य आरोपी मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालित हरपाल सिंह थापर, वार्डेन गीता देवी, बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पुष्पा रानी तिर्की, आदित्य सिंह और टोनी डेविड के खिलाफ एफआइआर दायर किया गया था. इस मामले में मध्यप्रदेश से हरपाल सिंह थापर, उसकी पत्नी पुष्पा पानी तिर्की और आदित्य सिंह को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले के एक अन्य आरोपी टोनी डेविड फरार था, जिसको पंजाब से गिरफ्तार किया गया. टोनी जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित घोड़ाबांधा आशीष भवन निवासी है. इस कांड के आरोपी हरपाल सिंह थापर की मौत हो चुकी है, जिसकी जेल में ही मौत हुई थी. 17 जुलाई 2021 को हुई इस मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे.






