जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बीते 15 सितंबर को चंपिया कॉलोनी में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए शातिर बदमाश अंकित कुमार को चुराए गए सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि वादी बेंजामिन बरला द्वारा 16 सितंबर को अपने घर चोरी की सूचना दी गई थी. जिसके बाद एक टीम गठित कर तफ्तीश शुरू की गई. इसी क्रम में सुखिया कॉलोनी निवासी अंकित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उन्होंने बताया कि चुराए गए दो मोबाइल, दो लैपटॉप, एक मेडल, सोनाटा घड़ी, लेडीज पर्स सहित अन्य सामानों की बरामदगी कर ली गई है.






