जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका गुड़ाबांधा में अवैध पन्ना उत्खनन का एक और मामला सामने आया है. वहां काफी मात्रा में पन्ना का भंडारण है, लेकिन उसका कोई बंदोबस्ती नहीं होने के कारण अवैध खनन हो रहा है. गुड़ाबांधा पुलिस ने अवैध तरीके से पन्ना का उत्खनन करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में बरुनमुठी गांव निवासी दीप रत्न सोरेन, लालमोहन किस्कू और कुड़ियान निवासी बाबूलाल पूर्ति उर्फ टोरी शामिल है. इन लोगों के पास से 94 ग्राम का पन्ना पत्थर को बरामद किया है. इसके अलावा पन्ना का उत्खनन करने वाले औजार को बरामद किया गया है. इन सारे लोगों को घाटशिला जेल भेज दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
गुड़ाबांधा में हो रहा अवैध खनन
जमशेदपुर के घाटशिला अनुमंडल मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर ओड़िशा सीमा से सटे गुड़ाबांधा प्रखंड की धरती के भूगर्भ मेंकरीब 6700 किलो पन्ना पत्थर का भंडार है. इसकी कीमत अरबों में आंकी जा रही है. गुड़ाबांधा का पन्ना हाई क्वालिटी का है. पत्थर कारोबारियों की मानें तो यहां का पन्ना एक रत्ती यानी 182.25 मिलीग्राम का है, जिसकी कीमत करीब 5000 रुपये रत्ती है. इस हिसाल से एक किलो पन्ना का मूल्य 2 करोड़ 74 लाख 34 हजार 842 रुपये होता है. लेकिन चूंकि, सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इस कारण इसका उत्खनन अवैध तरीके से करायी जा रही है. गुड़ाबांधा प्रखंड के बारुनमुठी और थुरुकुडगोड़ा का कराये गये अध्ययन में पाया गया था कि यहां 6000 किलो और बाउटिया में 700 किलो पन्ना का भंडार है. इसकी रिपोर्ट के बावजूद ना तो केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से किसी तरह को टेंडर दिया गया है और ना ही शिकायत की गयी है.



