
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना के पूर्व प्रभारी के लाइन हाजिर होने के बाद टाटानगर रेल थाना के प्रभारी राजू को बर्मामाइंस थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। राजू टाटानगर स्टेशन परिसर से तीन साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में काफी चर्चित हुए थे। उन्होंने शहर के विभिन्न थानों में भी अपनी सेवाएं दी है। ज्ञात हो कि बर्मामाइंस थाना के पूर्व थानेदार विनोदानंद पर गोलमुरी निवासी नौशाद के कथित हत्या मामले में नौशाद के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।जिसकी जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई थी।
[metaslider id=15963 cssclass=””]







