
जमशेदपुर : मुसाबनी में बालू तस्करी के मामले में पकड़ाए हाइवा चालक राजेश कुमार गोप और किशन टुडू को शुक्रवार ने पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में खनन निरीक्षक राहुल कुमार ने बयान पर हाइवा संख्या जेएच 05 सीजी 8748 और जेएच 05 एबी 2070 के चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. बता दे कि बुधवार की देर रात घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक के नेतृत्व में रात आठ बजे से बालू माफियाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया गया. छापेमारी दल ने सुरदा क्रासिंग के पास बालू लदा एक हाइवा और मोहुलबेड़ के पास एक हाइवा को जब्त किया था. दोनों के चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.







