
जमशेदपुर : दोस्ती इतनी गहरी की दोस्त के लिए ही मोबाइल छीनने निकल गए. मामला जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र का है जहां आमबगान स्थित ओम प्लाजा के पास 11 मार्च को मोबाइल पर बात कर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक स्कूटी सवार युवकों ने मोबाइल की छिनतई कर ली थी. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने छिनतई करने वाले मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी सरफराज आलम और मो हैदर को गिरफ्तार किया है, वहीं पुलिस ने मोबाइल इस्तेमाल करने वाले मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी रिशु कुमार को भी गिरफ्तार किया है. जब पुलिस ने इनसे पूछताछ किया तो चौकाने वाली बात सामने आई. पूछताछ में सरफराज ने बताया कि तीनों दोस्त है, रिशु के पास मोबाइल नहीं था इसलिए उन्होंने मोबाइल छीनने की योजना बनाई. उन्होंने ओम प्लाजा के पास मोबाइल छीना और रिशु को गिफ्ट किया. बदले में रिशु ने 1200 रुपए दिए जिससे सभी ने पार्टी की. पुलिस ने पहले रिशु को हिरासत में लिया बाद में सरफराज और मो हैदर का नाम सामने आया. गुरुवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.






