जमशेदपुर : जमशेदपुर की बिष्टुपुर पुलिस ने धातकीडीह के शिवम घोष पर गोली चलाने के मामले का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से में प्रत्युक्त तीन सेमी ऑटोमेटेड पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस, कांड में प्रत्युक्त स्कूटी संख्या जेएच 05डीएल 8168, मोटरसाइकिल ओडी 16ए 0950, आइफोन 2, दो मोबाइल फोन को जब्त किया है. (नीचे भी पढ़ें)

पकड़े गये लोगों में कदमा लिंक रोड दिंदली इंक्लेव के घर नंबर 25 निवासी मनोज विभर, कदमा लिंक रोड दिंदली इंक्लेव निवासी विशाल विभर, कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक दो निवासी सोएब अख्तर उर्फ शिबू, कदमा रामजनमनगर निवासी सोमेश राव उर्फ एल सोमेश राव, कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो निवासी मोहम्मद आसिफ, टेल्को प्रेमनगर निवासी सोनू झा उर्फ विकास झा और कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक दो निवासी परवेज खान उर्फ कैश खान शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

इन लोगों ने पुलिस को बताया है कि इन लोगों ने शिवम घोष (मुन्ना घोष के बेटे) द्वारा किये गये पूर्व के हमले और गाली गलौज का बदला लेने के लिए इस कांड को अंजाम दिया है. घायल शिवम घोष का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है. पुलिस को इस कांड में और लोगों की तलाश चल रही है. पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने का कारण पुरानी रंजिश है. जेल में भी इन दोनों के बीच गाली गलौज हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए गोलियां चलायी गयी है. इस मामले में कोलकाता, जमशेदपुर समेत आसपास के एरिया में छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि हथियार की सप्लाइ टेल्को प्रेमनगर निवासी सोनू झा उर्फ विकास झा शामिल है. सात सालों से इसको लेकर विवाद होता था, जिसका अंजाम अब सामने आया है.














