जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 18 अगस्त को हुई बैंक डकैती की घटना का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में पटना निवासी राजीव रंजन कुमार उर्फ पप्पू उर्फ मुन्ना उर्फ अमित सिंह, पटना के बाढ़ की रहने वाली महिला निभा कुमारी, जहानाबाद के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार, रांची के डोरंडा का रहने वाला नीरज बराइली और जहानाबाद का रहने वाला प्रमोद बिंद उर्फ संतोश शामिल है. इस मामले में अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, तीन देशी कट्टा, 37 राउंड पिस्तौल की गोली, 15 राउंड कट्टा का गोली, चांदी का सिक्का, 30 हजार 100 रुपये, दो मोटरसाइकिल को जब्त किया है. इस घटना में शामिल राजीव रंजन के खिलाफ डकैती के बिहार में कई मामले दर्ज है. (नीचे देखे पूरी खबर)

जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने सिटी एसपी के शंकर समेत अन्य अधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एक टीम बनाकर कांड का उदभेदन किया जा रहा था. टीम द्वारा राज्य एवं राज्य के बाहर अनेकों स्थान पर अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया गया. इसी क्रम में 18 अक्टूबर को सूचना मिली कि इस काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त पटना में छिपे हुए हैं, तथा देश छोड़कर भागने की तैयारी कर रहे हैं. प्राप्त सूचना पर तुरन्त एक विशेष दल का गठन कर तवरीत कार्रवाई एव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पटना रवाना किया गया. विशेष छापामारी दल द्वारा सटीक सूचना पर काण्ड में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस कांड का मुख्य आरोपी पप्पू सिंह उर्फ मुन्ना उर्फ अमित उर्फ मैनेजर शामिल है, जो अपनी पत्नी निभा देशी और अन्य लोगों के साथ इस तरह का कांड को अंजाम दिये थे. पुलिस ने पप्पू की पत्नी निभा देवी के पास से काण्ड में लूटे गये नगद राशि 20.100 ग्राम एवं चांदी का सिक्का तथा अन्य आभूषण बरामद किया गया है. पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशानदेही पर कन्टेनर वाहन संख्या डब्ल्यूबी 15 ए-6027 के केबीन के ऊपर छजे में बने बॉक्स से एक देशी पिस्तल, तीन कट्टा, 37 राउन्ड पिस्टल का एवं 15 राउन्ड कट्टा का बरामद कर विधिवत जप्त किया गया.





