जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में दीपावली को देखते हुए 24 अक्टूबर को छुट्टी दी गयी है. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है. सर्कुलर के मुताबिक, सभी विभागों के साथ जेनरल ऑफिस में रविवार को कामकाज बंद नहीं होगा. सामान्य तरीके से रविवार को काम होगा. जमशेदपुर हेड प्लांट के निर्देश के मुताबिक, रविवार यानी 23 अक्टूबर को साप्ताहिक छुट्टी नहीं रहेगी. उस दिन सभी विभागों को काम करना होगा. इसके बदले उन्हें सोमवार यानी 24 अक्टूबर को छुट्टी दी जाएगी. यह साप्ताहिक छुट्टी के बदले की छुट्टी होगी.





