
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. कदमा थाना प्रभारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में गठित दल ने कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी 19 वर्षीय सिकंदर अंसारी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से रियलमी कंपनी का दो स्मार्टफोन जबकि रेडमी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 1 निवासी बलविंदर सिंह की शिकयात पर 4 मोबाइल की चोरी करने का एक मुकदमा दायर किया गया था. इस मामले का अनुसंधान का जिम्मा पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कृष्ण को सौंपा गया था. इसको लेकर पुलिस ने काफी तकनीकी तरीके से जांच की, जिसके बाद पुलिस ने चार में से तीन मोबाइल को बरामद कर लिया. पुलिस के मुताबिक, एक मोबाइल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है.














