जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. गिरफ्तार अभियुक्तो में जुगसलाई का जाहिद हुसैन उर्फ विक्की उम्र (23), मो अरमान उर्फ पलला (20), कदमा शास्त्रीनगर का समीर कालिंदी (19) और बिष्टुपुर धतकीडीह की निखत परवीन उर्फ पूजा (30) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. वही उनके पास से एक देशी पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, स्मार्टफोन और स्कूटी जब्त किया गया है. मंगलवार को सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गरीब नवाज कॉलोनी में 16 फरवरी की मध्य रात्रि मो खुर्शीद उर्फ भाकुड़ एवं निजाम तथा मुर्शिद तीन व्यक्तियों के द्वारा आपसी लड़ाई झगड़ा में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. (नीचे भी पढ़ें)

इस काण्ड के उद्भेदन एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी व छापामारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था तौकीर आलम के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था, जिसकी मौनिटरिंग पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा की जा रही थी. जिसके आलोक में सोमवार को जुगसलाई थाना प्रभारी को गुप्त सुचना मिली कि जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकई रेलवे ब्रिज के आस-पास चार व्यक्ति जिसमे एक महिला भी शामिल है संदिग्ध अवस्था में अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहे है, जो किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकते है. (नीचे भी पढ़ें)
पकड़ाये महिला निखत परवीन उर्फ पूजा से पूछताछ के क्रम में बतायी कि यह अवैध पिस्तौल मो० खुर्शीद उर्फ भाकुड़ एवं निजाम का है, जो 16 को मध्य रात्रि गरीब नवाज कॉलोनी में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फिरार हो गया था तथा भाकुड़ और निजाम अपने पिस्टल को छुपा कर रखने के लिए निखत परवीन उर्फ पूजा को दिया था. मो० खुर्शीद उर्फ भाकुड़ एवं निजाम के कहने पर पुलिस से पकड़े जाने के डर से जाहिद हुसैन उर्फ विक्की एवं पतला को बुलाकर छुपाने के लिए दे रही थी. तब तक उनकी निशानदेही पर अन्य की गिरफ्तारी हो गयी. फिलहाल पुलिस ने चारों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



