जमशेदपुर: जमशेदपुर की कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 स्थित नंदी मंदिर से दानपेटी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी अमन साव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दानपेटी भी बरामद कर ली है. जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर की रात नंदी मंदिर में रखी दानपेटी को तोड़कर चोरी कर लिया गया था. इसके लिए जमशेदपरु के एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अमन साव को जोगर्स पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी की गई दानपेटी बरामद की गई. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ कदमा थाना में दो अन्य मामले दर्ज है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.







