जमशेदपुर : सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् की एक बैठक रविवार को गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में संपन्न हुई. अरविंद विद्रोही की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में आगामी 5 जुलाई को प्रो राघव आलोक स्मृति समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. यह सातवां प्रो राघव आलोक स्मृति सम्मान देश के जानेमाने लेखक, पटकथा लेखक, पत्रकार कृपाशंकर (सासाराम) को प्रदान किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
सम्समान मारोह में मुख्य अतिथि डॉ अशोक अविचल एवं मुख्य वक्ता प्रगतिशील कथाकार जयनंदन होंगे. इस समारोह में शहर के सभी कथाकार, लेखक व साहित्यकारों को आमंत्रित किया जाएगा. बैठक में महासचिव डॉ उदय हयात, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, मसूद खान, चंद्रकांत, मिथलेश तिवारी, रमेश हंसमुख आदि उपस्थित थे.







