जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित डोबो पार्किंग के समीप रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में वाहन सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.जानकारी के अनुसार, काले रंग की एक स्कॉर्पियो जिसका नंबर जेएच 05डीएच-5451 पर चार-पांच युवक सवार थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन में सवार कुछ युवक नशे की हालत में थे. तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. (नीचे भी पढ़े)
घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.प्राथमिक जांच में पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. यह स्पष्ट किया जा रहा है कि स्कॉर्पियो किसी अन्य वाहन से टकराई या सड़क किनारे किसी वस्तु से, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और वाहन का भी निरीक्षण किया जा रहा है.पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.







