जमशेदपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत रविवार को जुगसलाई ऋषि भवन में आज के समय में स्वदेशी की प्रासंगिकता विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरलीधर केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आर्थिक समृद्धि के लिए स्वदेशी अपनाने की अति आवश्यकता है. इसके बगैर हम विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने के सपने को पूरा नहीं कर सकते हैं. स्वदेशी केवल एक शब्द बनकर नहीं रहे, बल्कि इसे लोगों के जीवन का हिस्सा बनाना होगा. स्वदेशी जागरण मंच इसे लेकर लगातार जन जागरण अभियान चला रहा है, यह हर्ष की बात है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी स्वदेशी की अवधारणा पर बल दिया था. स्वदेशी की ताकत को हम वैश्विक महामारी कोरोना के समय देख चुके हैं. इसलिए हर घर स्वदेशी का अलख जगाना होगा. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा, जिला संयोजक राजपति देवी, रमेश कुमार, सविता सिंह, विनय शर्मा, अभिमन्यु सिंह, संजना सिंह, एम.भवानी, आमंद सिंह, नीरज शुक्ला, राजू पारीख, मनोज पंडित, आयुष अग्रवाल, विकास सिंह आदि उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत एग्रिको में भी स्वदेशी जागरण मंच की कुमारी आभा, शारदा सिंह, स्मिता एवं उनके समूह के द्वारा गोष्ठी का आयोजन कर पत्रक वितरित किये गए. आज स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय में देवघर स्थित हनुमान शिक्षा सेवा संस्थान के महंत प्रदीप भैया जी ने पधार कर स्वदेशी कार्यकताओं को अपना आशीर्वचन देते हुए संबोधित किया. इस अवसर पर मुरलीधर केडिया, बंदेशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, अशोक गोयल, अमित मिश्रा, पंकज सिंह, डॉ अनिल राय, देव कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वदेशी समर्थक उपस्थित रहे.




