जमशेदपुर: झारखंड हैंडबॉल की टीम ने राजस्थान में आयोजित 45वें राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया.घरेलू ग्राउंड से बाहर मेडल जीतने का यह मौका झारखंड के लिए 15 साल बाद आया.जमशेदपुर लौटने के बाद झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन की तरफ से आज जेआरडी में इन खिलाडियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
हाल ही में एसोसिएशन के अध्यक्ष बने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खिलाडियों और कोच को सम्मानित किया और कहा कि सरकार की तरफ से खिलाडियों को उचित सुविधाएं मिलेंगी. कार्यक्रम में मुकुल आनंद, हसन इमाम और अन्य मौजूद थे.नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में देश भर की 30टीम के 600खिलाडियों ने भाग लिया, जिसमें हरियाणा प्रथम स्थान पर रहा.











